अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून मच्छी बाजार में युवती की निर्मम हत्या ,चापड़ से गला काटा ;इलाके में तनाव

On: February 2, 2026 8:08 AM
Follow Us:

देहरादून के मच्छी बाजार क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की बीच सड़क चापड़ से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गुन्नु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि गुन्नु ने दो दिन पहले ही आरोपी युवक के खिलाफ धमकी देने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार, मच्छी बाजार निवासी आरोपी युवक ने सोमवार को युवती को किसी बहाने घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह सड़क पर आई, आरोपी ने उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर गला काट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सुरक्षा की दृष्टि से दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका ने दो दिन पहले ही खुदबुड़ा चौकी में आरोपी के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल आरोपी की तलाश और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

Leave a Comment