अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बड़ी खबर- यहां कपड़ों के Showroom में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ भस्म।

On: March 4, 2022 4:15 AM
Follow Us:

काशीपुर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि एक रेडीमेड कपड़ों के Showroom में अचानक आग लगने से दुकान के अंदर लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। लेकिन वही पता चलते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। तो वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों द्वारा बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

तो वही एक तरफ आपको यह भी बताते हुए चलें कि काशीपुर के मोहल्ला गंज के रहने वाले Mohit Pal नामक युवक ने रिच लुक ब्रांडेड कपड़ों की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। जिसका कि Showroom काशीपुर में रामनगर रोड स्थित चीमा चौराहे पर है।

बता दे की हमेशा की तरह आज भी देर शाम Showroom के मैनेजर Pavan Varma Showroom बंद कर घर चले गए थे कि तभी Showroom से धुएं का गुबार उठता देख सामने स्थित एक होटल के कर्मचारियों द्वारा उसे फोन पर जानकारी दी गई। जिसके बाद उसने आकर जैसे ही Showroom का शटर खोला, आग की लपटों द्वारा भयंकर रूप धारण कर लिया गया।

यह भी पढ़े- अधिक ब्याज का लालच देकर पैसा निवेश कराने के नाम पर लोगों से की ₹5 करोड़ की धोखाधड़ी, दो अभियुक्त गिरफ्तार।

बता दे की जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। तो वहीं एक तरफ जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम तथा स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की 3 गाड़ियों की मदद से बड़ी ही मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि जब तक आग में काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment