अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पत्रकार की गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा माले और SFI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पिथौरागढ़ SP को हटाने की मांग

On: February 27, 2022 11:08 AM
Follow Us:

देहरादूनः सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में हुई पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर राजधानी देहरादून में प्रदर्शन तेज हो गया है. इसी कड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले और एसएफआई (Students Federation of India) कार्यकर्ताओं ने देहरादून के गांधी पार्क के गेट पर एसपी पिथौरागढ़ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, साथ ही उन्हें निलंबित करने की मांग की.

इस दौरान भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि पत्रकार किशोर कुमार लगातार सरकार के खिलाफ रिपोर्टिंग कर रहे थे, जो सत्ता को नागवार गुजरी और एसपी ने उनके खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने जैसे बेबुनियादी आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि पत्रकार किशोर उन मुद्दों को उठा रहे थे, जिनको न तो सरकार संज्ञान में ले रही थी और न ही पुलिस कार्रवाई कर रही थी.

 यह भीं पढ़े – देहरादून: कुक ने छात्रा से की बलात्कार की कोशिश, मुकदमा दर्ज

इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि एसपी पिथौरागढ़ और उनकी पुलिस यदि इतनी ही संवेदनशील होती तो पत्रकार द्वारा उठाए गए दोनों मामलों में कार्रवाई करती. उन्होंने कहा कि मसलों पर नहीं बल्कि मसले उठाने वाले पत्रकार के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कहा कि यह नागरिक अधिकार पर भी अतिक्रमण है. भाकपा माले और एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पत्रकार को पत्रकारिता करने के लिए पुलिस से अनुमति लेनी होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र पत्रकारिता पर सीधा हमला है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पत्रकार की रिहाई नहीं होती, तब तक भाकपा माले अपना प्रदर्शन जारी रखेगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Leave a Comment