अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की वापसी के लिए सचिवालय में बड़ी बैठक, NSA डोभाल से भी हुई बात

On: February 25, 2022 10:34 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की. अजीत डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है. देश वापस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया.

उसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार संपर्क बनाएं रखने के लिए कहा है.

यह भी पढ़े – यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर कर्नल अजय कोठियाल चिंतित, सरकार से सुरक्षित वापस लाने की मांग

सीएम धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन के लिये पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मोबाइल नंबर – 7579278144) और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (मोबाइल नंबर 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया है. जारी किये गये टोल फ्री नंबर 112 पर अभी तक यूक्रेन में निवासरत 95 लोगों के परिजनों ने संपर्क स्थापित किया है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के लोगों के कुछ परिजनों से भी फोन पर बात की है. मुख्यमंत्री ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है. साथ ही कहा है कि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है. राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है. भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

देहरादून घरेलू हिंसा केस सेलाक्वी पुलिस जांच

हैवानियत की हदें पार: देहरादून में नवजात जुड़वा बच्चों की मां को 10 महीने तक शौचालय में रखा कैद, गुप्तांगों पर लाठियों से हमला

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment