अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: सुभाष नगर में टेंट-शामियाना के सामान में भड़की भीषण आग, रिहायशी मकानों तक पहुंची लपटें, इलाके में हड़कंप

On: February 10, 2026 5:26 AM
Follow Us:

देहरादून के सुभाष नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्लाट में रखे टेंट और शामियाने के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें आसपास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना क्लेमेनटाउन स्थित सुभाष नगर की है, जहां नरेंद्र टेंट हाउस (मालिक – नरेंद्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद) के प्लाट में बड़ी मात्रा में टेंट, शामियाना और अन्य सामग्री एकत्रित की गई थी। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें पास के घरों को अपनी चपेट में लेने लगीं, जिससे लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही फायर कंट्रोल रूम ने तत्काल दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर देखा कि आग तेजी से फैल रही है और टेंट, फोल्डिंग टेबल, बर्तन, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे समेत भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो रहा है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि नुकसान काफी अधिक बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बड़ोवाला में रजाई-गद्दे की दुकान में भी लगी आग
इसी दौरान बड़ोवाला क्षेत्र के गोरखपुर चौक के पास स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में भी आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

​Uttarakhand Pension News 2026: बैंक हड़ताल से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन और पेंशन

Leave a Comment