अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में क्यों होते हैं सड़क हादसे, कैसे रुकेंगी दुर्घटनाएं

On: February 22, 2022 8:35 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. इन हादसों में अनेक लोग अपनी जान गंवाते रहते हैं. सरकार भी लोगों के असमय जान गंवाने से चिंतित रहती है. लेकिन उसके उपाय कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं.

उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है. इस कारण यहां की सड़कें बहुत घुमावदार हैं. यानी ड्राइवर को लगातार स्टेयरिंग घुमाते रहना पड़ता है. एक तरफ पहाड़ होता है तो दूसरी तरफ खाई होती है. जहां ध्यान जरा सा टूटा, एकाग्रता भंग हुई हादसा होना तय है. या तो गाड़ी पहाड़ से टकरागी या फिर खाई में गिरेगी. खाई भी कई सौ मीटर गहरी होती है. कई जगह खाई के नीचे नदी होती है.

यह भी पढ़े – मसूरी में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

कई बार ड्राइवर बिना आराम किए लंबी ड्राइव करते हैं. ऐसे में उन्हें गाड़ी चलाते-चलाते नींद की झपकी आ जाती है. जैसा कि हमने ऊपर बताया कि कदम-कदम पर उत्तराखंड की सड़कों पर मोड़ हैं तो इसी कारण हादसे हो जाते हैं.कई बार ड्राइवर शराब के नशे में होते हैं. इस कारण वो गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठते हैं. ड्राइवर के नशे में होने के कारण सड़क हादसे हो जाते हैं.

उत्तराखंड में सड़क हादसे रोकने के लिए सरकार को कई निर्णय लेने चाहिए. जैसे- जब ड्राइविंग का इच्छुक व्यक्ति पहाड़ की सड़कों पर गाड़ी चलाने के लिए पूरी तरह परफेक्ट हो जाए, तभी उसे गाड़ी चलाने का परमिट देना चाहिए. वैसे तो शराब पीकर गाड़ी चलाना प्रतिबंधित है. इसके बावजूद अनेक चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं. इस पर सख्ती से प्रतिबंध लगना चाहिए.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर गाड़ियां पुरानी हैं. इन गाड़ियों की समय पर मेंटेनेंस नहीं होती है. दरअसल पहाड़ी जिलों में अच्छे मेंटेनेंस सेंटर ही नहीं है. ऐसे में गाड़ी मालिक जैसे-तैसे गाड़ियों को चलाते रहते हैं. कई बार इस कारण से भी हादसे होते हैं. परिवहन निगम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. पहाड़ की तरफ जब गाड़ी जाए तो उसके मेंटेनेंस के सभी कागजात जांचने जरूरी हैं.

पहाड़ की सड़कें मैदानी इलाकों की अपेक्षा संकरी हैं. यहां ज्यादातर जगहों पर दो गाड़ियां भी पास नहीं हो सकती हैं. इन सड़कों पर ड्राइवर रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं. पहाड़ में निर्धारित रफ्तार से ज्यादा पर गाड़ी चलाना सख्ती से प्रतिबंधित होना चाहिए.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Leave a Comment