अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल विकास प्राधिकरण के बाहर धरने पर बैठा बुजुर्ग, अफसरों पर लगाया ये आरोप

On: February 14, 2022 5:27 PM
Follow Us:

नैनीताल विकास प्राधिकरण के बाहर धरने पर बैठा बुजुर्ग, अफसरों पर लगाया ये आरोप

नैनीताल: एक बुजुर्ग ने जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल  की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. जिसके बाद बुजुर्ग वहीं प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए. बुजुर्ग का कहना है कि उनकी निजी भूमि पर कुछ भू-माफिया द्वारा अतिक्रमण कर भवन निर्माण किया जा रहा है. जिसको लेकर उनके द्वारा पूर्व में शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई. लेकिन विभागीय अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की. बता दें कि, नगारी गांव भवाली से नैनीताल पहुंचे बुजुर्ग रविंद्र कुमार साहनी का कहना है कि उनकी निजी भूमि पर कुछ भू-माफिया के द्वारा अतिक्रमण कर भवन निर्माण किया जा रहा है. जिसको लेकर उनके द्वारा पूर्व में शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई.

लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद उनके द्वारा चार बार सूचना के अधिकार के तहत अपनी शिकायत की जानकारी मांगी लेकिन प्राधिकरण के द्वारा उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया. जिस वजह से उन्हें मजबूरन प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है. बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उनकी जमीन पर भू-माफिया के द्वारा कब्जा किया गया है. प्राधिकरण की शह पर अतिक्रमण का खेल चल रहा है. ‘

यह भी पढ़े –  बड़ी खबर : देहरादून में इस इलाके में लगी धारा 144, पीएम मोदी के दौरे को लेकर फैसला, जानिए कबतक लागू रहेगी धारा 144

उनकी शिकायत के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों को प्राधिकरण की नियमावली के आधार पर विवादित भूमि पर किए जा रहे कार्य के नक्शे को निरस्त किया जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिससे स्पष्ट है कि विभागीय अधिकारी भू-माफिया के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. बुजुर्ग के धरने पर बैठने के बाद डीडीए सचिव पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंचे और उनको समझाने का प्रयास किया. जिसके बाद बुजुर्ग को पंकज उपाध्याय के द्वारा कार्यालय में बैठाकर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया गया.

बता दें कि, बुजुर्ग ने उनकी जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण कर रहे व्यक्ति हीरा सिंह ढेला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हीरा सिंह उनको प्राधिकरण से शिकायत वापस लेने के नाम पर रोजाना धमकियां दे रहा है. बीते दिन भी हीरा सिंह के द्वारा उन पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी गई. जिसके बाद बुजुर्ग के द्वारा इसकी शिकायत पत्र के माध्यम से उत्तराखंड के डीजीपी, देश के पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी से की गई है.

मामले में सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय का कहना है कि नगारी गांव निवासी रविंद्र कुमार द्वारा बीते सप्ताह शिकायत की गई थी. जिसके बाद प्राधिकरण की टीम के द्वारा क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को सील किया गया है. साथ ही संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किए गए हैं और विवादित भूमि की जांच व सत्यापन के लिए राजस्व विभाग को लिखा गया है. राजस्व विभाग की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. साथ ही हीरा सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि रविंद्र कुमार से मेरा जमीन का विवाद चल रहा है. मेरे द्वारा उनको जान से मारने की धमकी नहीं दी गई है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

A petrol pump worker on a scooter chasing and stopping a white Scorpio SUV on a mountain highway in Bhimtal, Uttarakhand, surrounded by a crowd.

भीमताल में फिल्मी स्टाइल: पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भागा स्कार्पियो चालक, कर्मी ने 2 किमी स्कूटी दौड़ाकर पकड़ा, वीडियो वायरल

Naresh Pandey Arrested : भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने रात में घर से दबोचा; पॉक्सो, नाबालिग के शोषण और गर्भपात के गंभीर आरोप

Nainital Monsoon 2026: Naini Lake filled with rainwater during Nainital Monsoon 2026, with mist-covered hills and cloudy weather in Nainital.

Nainital Monsoon 2026: नैनीताल में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से लबालब हुई नैनी झील!

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

नैनीताल: मल्ला-तल्ला अमजड सड़क के सुधारीकरण को 13.10 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा डामरीकरण कार्य

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मची अफरा-तफरी

Leave a Comment