अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल में न्यू ईयर पर सख्ती: हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 51 की हवालात में कटी रात

On: January 2, 2026 6:19 AM
Follow Us:

नैनीताल में थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। हुड़दंग मचाने वाले 40 लोगों और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें पूरी रात हवालात में बितानी पड़ी। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 206 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹50,200 का जुर्माना वसूला गया।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। देर रात स्वयं नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी सड़कों पर उतरे और पुलिस बल की तैनाती व चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या हुड़दंग को बर्दाश्त न किया जाए।
पुलिस एक्ट के तहत 40 हुड़दंगियों को हिरासत में लेकर जुर्माना लगाया गया। वहीं सघन वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे 11 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए गए। इनमें से एक चालक ने पुलिस से बहस करने की कोशिश भी की, जिसके बाद उसका चालान काटा गया।
इसी बीच नववर्ष के मौके पर शराब तस्करी की कोशिश को भी पुलिस ने नाकाम कर दिया। मुखानी थाना क्षेत्र में आम्रपाली बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 74 लीटर कच्ची शराब (220 पाउच) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय मलकीत सिंह के रूप में हुई है, जो ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के ककराला गांव का निवासी है। पुलिस ने उसकी बाइक भी सीज कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी नववर्ष के जश्न की आड़ में कच्ची शराब की तस्करी करने निकला था, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, नशे में वाहन चलाने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurating and laying foundation stones for Chamoli Development Projects worth ₹155.36 crore in Gopeshwar.

Chamoli Development Projects को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने 155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

A crowd gathered on a busy street in Haridwar at night, confronting and arguing with two youths accused of eve-teasing, while onlookers record videos on their mobile phones.

​हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की बेरहमी से पिटाई, मूकदर्शक बने लोग बनाते रहे वीडियो

Uttarakhand Police arresting accused Mohammed Zafar in a kidnapping and rape case after recovering the girl from Ajmer, Rajasthan.

काशीपुर से गायब युवती 10 दिन बाद अजमेर से बरामद, आरोपी मोहम्मद जफर पर अपहरण के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Officials announcing the Draft Voter List 2026 in Uttarakhand with updated voter data and increased polling stations.

उत्तराखंड में Draft Voter List 2026 जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल, 12,543 मतदान केंद्रों पर होगी चुनावी तैयारी

Badrinath Donation Theft Case: Security personnel and investigators at Badrinath Temple during the SIT investigation into the alleged donation theft.

Badrinath Donation Theft Case: बद्रीनाथ दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, क्या प्रमोद नौटियाल अकेला था या बड़ा नेटवर्क सक्रिय?

A split-screen image showing police officers examining documents on the left and a portrait of a woman in a traditional outfit on the right.

​हरिद्वार गंगनहर कांड: मां-बेटी लापता मामले में नया मोड़, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज; मायके पक्ष ने लगाया गंगनहर में धक्का देने का गंभीर आरोप

Leave a Comment