सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, खम्भे से टकराई मोटरसाइकिल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, खम्भे से टकराई मोटरसाइकिल

On: February 14, 2022 1:18 PM
Follow Us:

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, खम्भे से टकराई मोटरसाइकिल

ऋषिकेशः टिहरी के गंगा सदन कैलाश गेट, मुनि की रेती के पास सड़क हादसे में ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी 47 वर्षीय गंगाराम पुत्र द्रव लाल की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना के मुताबिक, गंगाराम बाइक से घर जा रहा था, लेकिन अनियंत्रित होकर बाइक कैलाश गेट पर खम्भे से जा टकराई. शख्स के सिर में चोट लगी थी. खास बात ये है शख्स ने हेलमेट पहना हुआ था.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रविवार देर रात 11 बजकर 15 मिनट पर स्थानीय निवासी धनवीर द्वारा 108 को सूचना दी कि गंगा सदन कैलाश गेट मुनि की रेती के पास एक शख्स का एक्सीडेंट हुआ है. उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी कैलाश गेट एचपीयू कर्मचारी मौके पर पहुंचे. जहां पता चला कि गंगा सदन के पास बाइक सवार एक शख्स चोटिल होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े – भारत में कोरोना के 1,79,723 नए मामले, ओमीक्रोन के 4,033 केस

इसके बाद तुरंत 108 की सहायता से घायल को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित किया गया. प्रथम दृष्टया शख्स की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण होनी प्रतीत हो रही है. मृतक की जेब से एक पर्स तथा एक मोबाइल बरामद हुआ है. युवक की पहचान गंगाराम पुत्र द्रव लाल निवासी भट्टोवाला गुमानीवाला के रूप में हुई है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment