अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दून में स्मैक तस्करों का खूनी खेल,दलित के घर मे घुस कर किया हमला,पढ़िए पूरी खबर

On: February 14, 2022 12:24 PM
Follow Us:

 दून में स्मैक तस्करों का खूनी खेल, दलित के घर मे घुस कर हमला, बुजुर्ग माँ-बाप पर भी चाकू-खुकरी से वार, पुलिस की खामोशी संदेहास्पद

 देहरादून शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्खीबाग चौकी अंतर्गत रेसकोर्स नई बस्ती सी ब्लॉक में 15-20 नकाबपोशों ने दलित के घर मे घुस कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 

15-20 लोग घुसे घर मे, चाकू-खुकरी से हमला-

शिव मुनि (भाई) व अनिता (बहन) का कहना है कि सोमवार की रात करीब 9:30 बजे 15-20 लोग घर मे घुस आए व उनके भाई इंद्रजीत (26) वर्ष पर चाकू-खुकरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शिवमुनि भी घायल हो गया।

4 लोग घायल, ICU में भर्ती, अभी हैं बेहोश-बुजुर्ग माँ बाप को भी नहीं बख्शा-

इंद्रजीत (26 वर्ष) अभी इंद्रेश अस्पताल के ICU में भर्ती है व बेहोश है। जबकि पिता नेमीचंद (75 वर्ष) व माता पुष्पा देवी (65 वर्ष) इंद्रजीत को बचाने लगे तो उनपर भी हमलावकर दिया। बुजुर्ग माँ-बाप भी इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि भाई शिवमुनि के सिर पर कान के पास व कंधे पर चोट आई।

यह भी पढ़े – गणतंत्र दिवस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्ट, नया रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें

दून की अमानवीय पुलिस का चेहरा आया सामने-

परिजनों का आरोप है कि करीब 15 लोगों ने 100-112 नंबर पर अपने-अपने फोन से कॉल की तब जाकर कहीं पुलिस आई और चक्कर मार कर वापस चली गई।

स्मैक भेजने वाले हैं हमलावर,पुलिस ने नहीं की अभी तक कार्यवाही-

परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी हमलावकर स्मैक आदि बेचने का अवैध धंधा करते हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के रवैये से लगता है कि उनकी पुलिस में सेटिंग है जिस कारण ने हत्या करने के मकसद के हमले को भी दबाने जैसा काम किया है, आखिर पुलिस क्यों खामोश है, हम दलित हैं इसलिए या इनका चौकी में हफ्ता जाता है इसलिए।

परिजनों ने कहा कि कल सोमवार देर रात 9:30 बजे की घटना है, जब रिंकू, हेमंत, संजू, राशिद व अन्य हमलावर जिन्होंने अपने मुहं ढके हुए थे अचानक घर मे घुस आए और घटना को अंजाम दिया। हमारा भाई हॉस्पिटल में मौत से जूझ रहा है और पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार ही नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून में एक घर के प्रवेश द्वार पर खड़ी बुजुर्ग महिला से जानकारी लेते हुए एक महिला और एक पुरुष सरकारी अधिकारी, जो पेंशन सत्यापन फॉर्म भर रहे हैं। बैकग्राउंड में देहारादून की पहाड़ियां दिख रही हैं

देहरादून: फर्जी पेंशनरों की अब खैर नहीं! 15 जून तक चलेगा महा-सत्यापन अभियान, घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Leave a Comment