अक्षय कुमार ने मसूरी में बर्फबारी के बीच की मस्ती, एक बार फिर पुलिस वाले के किरदार में आएंगे नज़र - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अक्षय कुमार ने मसूरी में बर्फबारी के बीच की मस्ती, एक बार फिर पुलिस वाले के किरदार में आएंगे नज़र

On: February 14, 2022 11:34 AM
Follow Us:

अक्षय कुमार ने मसूरी में बर्फबारी के बीच की मस्ती, एक बार फिर पुलिस वाले के किरदार में आएंगे नज़र 

बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी में हैं. जो अपनी अपकमिंग फिल्म रत्सासन की रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं. गुरुवार को मसूरी में अचानक बर्फबारी हुई तो अक्षय खुद को रोक नहीं पाए और आसमान से गिरती बर्फ की फाहों के बीच जमकर मस्ती की.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

दरअसल, पुलिस की वर्दी पहने अक्षय कुमार ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें अक्षय ने लिखा है कि ‘मसूरी यू आर ए ड्रीम तो शूट.’ वहीं, फिल्म की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया. जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की है और लिखा ‘ऐसी नौकरी पाने के लिए आभारी हूं जो मुझे ऐसे खूबसूरत अनुभवों को जीने में मदद करती है. मसूरी, आप शूटिंग करने का सपना देख रहे हैं.’

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े – खराब मौसम के चलते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तरकाशी दौरा रद्द

बता दें कि साउथ की फिल्म रत्सासन  का रीमेक हिंदी में किया जा रहा है. जिसकी शूटिंग उत्तराखंड के मसूरी, धनौल्टी और देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है. जिसकी शूटिंग के लिए बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और इस फिल्म की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मसूरी में हैं. बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रत्सासन को लेकर अभी से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

इंप्रेशन ग्रुप के बैनर तले बन रही इस फिल्म के प्रोड्यूसर मयंक तिवारी हैं. जबकि, फिल्म के निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी हैं. अक्षय कुमार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म सस्पेंस एवं थ्रिलर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इससे पहले फिल्म के सीन विदेशों में भी फिल्माए जा चुके हैं और अब फिल्म को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जो जल्द ही दर्शकों के बीच होगी.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment