अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सेराघाट-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर आया मलबा, कीचड़ में फंसा ट्रक

On: February 14, 2022 11:16 AM
Follow Us:

सेराघाट-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर आया मलबा, कीचड़ में फंसा ट्रकसेराघाट-अल्मोड़ा मोटर मार्ग मदनपुर के पास मलबा आने से फिर से बाधित हो गया है. यही नहीं लैंडस्लाइड के चलते आये मलबे में एक ट्रक भी फंस गया है. मार्ग को खोलने के लिए प्रशासन ने दो जेसीबी लगाई हैं. आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि जल्द ही इस मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा.
सेराघाट-अल्मोड़ा मोटरमार्ग पर मदनपुर के पास भारी मलबा आने से एक वाहन मलबे में फंस गया है, जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर कई यात्री फंसे हुए हैं. मार्ग को खोलने के लिए प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर मशीनें लगाई गई हैं.
यह भी पढ़े –  बड़ी खबर: ऋषिकेश जाने वाले ध्यान दें,यातायात को लेकर जारी हो गई है नई गाइडलाइंस,यहां पढ़े क्या होंगे नियम

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आज (मंगलवार) दोपहर मार्ग में मलबा आने से एक ट्रक फंस गया है. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. वहीं मार्ग को खोलने का कार्य लगातार चल रहा है. जल्द ही इस सड़क से आवाजाही शुरू हो जाएगी.
बता दें कि पिथौरागढ़ जिले को अल्मोड़ा जिले से जोड़ने वाला ये अहम मार्ग भारी बारिश के बाद से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके चलते आये दिन ये मार्ग भूस्खलन होने से बंद हो रहा है. प्रशासन द्वारा हर दिन सड़क को खोला जा रहा है. मगर पहाड़ियां कमजोर होने के कारण लगातार पहाड़ियों से बोल्डर और मलबा गिर रहा है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कथित वीआईपी के खिलाफ CBI ने दिल्ली में दर्ज किया केस, जांच के लिए उत्तराखंड पहुंची टीम

ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचकर किया गिरफ्तार

पटना में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 2 गंभीर घायल

देहरादून में तीन मजदूरों की रहस्यमयी मौत: 21 की उम्र में उजड़ा सुहाग, गोद में मासूम, न्याय की आस में भटकती विधवाएं

MP News: रालामंडल बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार; पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन की मौत

Uttarakhand: क्रिसमस–न्यू ईयर पर ट्रैफिक प्लान लागू, रूट डायवर्जन गूगल मैप पर भी अपडेट होंगे

Leave a Comment