अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नंबर 1 का ताज छिनने के दूसरे ही दिन विराट कोहली को मिला यह बड़ा अवार्ड।

On: February 9, 2022 5:47 PM
Follow Us:

नंबर 1 का ताज छिनने के दूसरे ही दिन विराट कोहली को मिला यह बड़ा अवार्ड।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को बुधवार को एक झटका आइसीसी (ICC) की वनडे रैंकिंग (one day ranking) में लगा था, जब वे 1258 दिनों के अंतराल के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट (one day international cricket) में पहले से दूसरे स्थान पर खिसक गए। हालांकि, इसके एक दिन बाद यानी गुरुवार को ही विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।

दरअसल, विराट कोहली को विजडन एल्मनक वनडे क्रिकेटर ऑफ द डिकेड (one day cricketer of the decade) का नाम दिया गया है। कोहली ने इस अवधि में 11 000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 60 से अधिक का रहा है। विराट ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले दशक में 42 शतक जड़े हैं। इस दशक की शुरुआत 2011 में आइसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने के साथ हुई थी और उन्होंने दो साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी टीम के साथ रहते हुए जीता था, जहां वे फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। दशक में पांच वैश्विक आइसीसी 50 ओवर (ICC 50 over) के टूर्नामेंट में विराट कोहली और भारत कभी भी सेमीफाइनल चरण से पहले बाहर नहीं हुए।

यह भी पढ़े  –  हिना खान के आने वाले सॉन्ग ‘बेदर्द’ का टीजर हुआ रिलीज,जानिए किस दिन होगा गाना रिलीज 

इसके अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 2020 में विश्व में विजडन के लीडिंग क्रिकेटर का नाम दिया गया है। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर, पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान, इंग्लैंड के उभरते सितारे डॉम सिबली और जैक क्रॉली और कैंट के डैरेन स्टीवंस को क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर (cricketer of the year) के रूप में नोमिनेट किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर बेथ मूनी को अग्रणी महिला क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया गया है। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को दुनिया में अग्रणी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर (T20 international cricketer) के रूप में नामित किया गया था।

इससे पहले इसी साल विराट कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ आइसीसी पुरुष क्रिकेटर चुना गया था। साथ ही साथ उनको दशक का सर्वश्रेष्ठ आइसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर भी चुना गया था। कोहली ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा था, “मेरा एकमात्र उद्देश्य टीम के लिए विजयी योगदान देना था और मैं हर खेल में ऐसा करने का प्रयास करता हूं। स्टैट्स सिर्फ उसी चीज को दर्शाते हैं जो आप करना चाहते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​ग्लास्गो से भारत पहुंचा कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज: 2030 में अहमदाबाद करेगा शताब्दी संस्करण की ऐतिहासिक मेजबानी

Jasprit Bumrah ruled out of India vs Sri Lanka Test series due to knee injury

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका: जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर, यह युवा गेंदबाज ले सकता है जगह

Ajinkya Rahane celebrating in Indian cricket jersey during a test match

​अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा: इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का एलान

Harjinder Kaur Silver Medal

Harjinder Kaur Silver Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग का सातवां पदक

ICC Latest ODI Rankings: Shubman Gill becomes the world's number 1 ODI batter, surpassing Virat Kohli and Daryl Mitchell.

ICC Latest ODI Ranking: शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, विराट कोहली और डैरेल मिचेल को छोड़ा पीछे

Pinky Singh Commonwealth Games 2026: From cricket coach to 'Golden Star'—Pinky Singh overcame the pain of divorce to become the pride of India.

Pinky Singh Commonwealth Games 2026: क्रिकेट कोच से गोल्डन स्टार तक, तलाक के दर्द को हराकर भारत की शान बनीं पिंकी सिंह

Leave a Comment