अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में ज्वेलर फरार, लाखों के सोने के गहने और नकदी लेकर हुआ गायब

On: February 10, 2026 10:22 AM
Follow Us:

हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में एक ज्वेलर द्वारा ग्राहकों के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी बनाने और पुराने गहनों की मरम्मत के नाम पर एक ज्वेलर ने लोगों से लाखों रुपये की नकदी और करीब 228.3 ग्राम सोना लिया और फिर दुकान बंद कर फरार हो गया।
पीड़ितों के अनुसार, लामाचौड़ स्थित मां भगवती ज्वैलर्स का संचालन नरेंद्र सिंह रावत और उसकी पत्नी पूजा रावत, निवासी ग्राम मोड़ी, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) द्वारा किया जा रहा था। नरेंद्र रावत पिछले कई वर्षों से लामाचौड़ क्षेत्र में रहकर लोगों का भरोसा जीत चुका था। इसी भरोसे के चलते क्षेत्र के कई लोगों ने नए गहने बनवाने, पुराने जेवर ठीक कराने और सुरक्षित रखने के नाम पर अपना सोना और नकदी उसके पास जमा कराई थी।
छह फरवरी को अचानक ज्वेलर ने अपनी दुकान बंद कर दी और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। इससे घबराए पीड़ितों ने जब खोजबीन शुरू की तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ।
इस मामले में ज्वेलर की पत्नी पूजा रावत ने पहले मुखानी थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, पीड़ितों का आरोप है कि जब वे सोमवार को मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी।
मंगलवार को क्षेत्र की कई महिलाएं और अन्य पीड़ित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं में पूरन सिंह बोहरा ने बताया कि उन्होंने ज्वेलर को 40.550 ग्राम सोने के गहने और 100 ग्राम का सोने का सिक्का दिया था। वहीं बसंती देवी ने 21.280 ग्राम सोना, 50 हजार रुपये नकद और 50 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था। पुष्पा कन्याल ने 20 ग्राम सोना और 1.85 लाख रुपये नकद जमा कराए। हेमलता दानू ने 26.4 ग्राम सोना, 27 हजार रुपये नकद और 48 हजार रुपये ऑनलाइन दिए थे। इसके अलावा निर्मला निगलटिया ने भी 20 ग्राम सोना ज्वेलरी बनवाने के लिए जमा कराया था।
पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी ज्वेलर को गिरफ्तार कर उनका सोना और पैसा वापस दिलाया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Comment