अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कथित वीआईपी के खिलाफ CBI ने दिल्ली में दर्ज किया केस, जांच के लिए उत्तराखंड पहुंची टीम

On: February 3, 2026 4:20 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस मामले में सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा-2) ने दिल्ली में एक कथित अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को सीबीआई की टीम जांच को आगे बढ़ाने के लिए देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है, जहां सबूत जुटाने के साथ-साथ गहन पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्या, उसके सहयोगी अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह है उस कथित वीआईपी का नाम, जिसे लेकर लंबे समय से सियासत गरमाई हुई है। हालांकि अब तक उस वीआईपी की पहचान सार्वजनिक नहीं हो सकी है, जिससे राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
इस पूरे मामले में नया विवाद तब खड़ा हुआ, जब पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने सुरेश राठौर के साथ हुई कथित फोन बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग साझा की, जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र किया गया था। इस ऑडियो के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया और वीआईपी कनेक्शन को लेकर सवाल उठने लगे।
कांग्रेस ने इस कथित वीआईपी विवाद को बड़ा मुद्दा बनाते हुए पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए। वहीं कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी धरना-प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी। बढ़ते दबाव के बीच 9 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति दी थी।
जानकारी के अनुसार, अब सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने कथित वीआईपी व्यक्ति के खिलाफ औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों, बैंकिंग लेन-देन, कॉल डिटेल्स, वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी सबूतों की बारीकी से समीक्षा कर रही है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के सामने आने के बाद तत्कालीन सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। जांच के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्या, सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता और कर्मचारी सौरभ भास्कर को गिरफ्तार किया गया। बाद में अदालत ने तीनों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
पौड़ी जिले की रहने वाली अंकिता भंडारी वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत थी। 18 सितंबर 2022 को रिजॉर्ट में किसी बात को लेकर अंकिता का पुलकित आर्या और उसके दो साथियों से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर अंकिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सबूत मिटाने के इरादे से चीला नहर में फेंक दिया गया। बाद में पुलिस जांच के दौरान अंकिता का शव इसी नहर से बरामद हुआ।
इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे उत्तराखंड में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। जनता के आक्रोश को देखते हुए सरकार ने न सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी की, बल्कि SIT का गठन कर त्वरित जांच भी कराई। अब सीबीआई द्वारा कथित वीआईपी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद एक बार फिर इस हत्याकांड से जुड़े नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​UP Crime: प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, बिजली के 6 शॉक देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट; रामपुर में हैवानियत

CM Dhami Student Controversy: CM Dhami listens to Uttarakhand student athlete during a youth interaction programme

CM Dhami के सामने छात्रा के आंसुओं से गरमाई सियासत, International Event को लेकर अब सामने आई नई कहानी

Lakhpati Didi women in Uttarakhand working through self-help groups

महिला सशक्तिकरण में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, 3 लाख पार हुआ ‘Lakhpati Didi’ का आंकड़ा, अब 1.12 लाख नए लक्ष्य पर नजर

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: ईकोटेक-3 की चिप कंपनी में भीषण आग, मलबे में दबकर 2 फायरकर्मियों की मौत, 3 घायल

डीजे पर डांस करने से भड़का प्रेमी: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की प्रेमिका की हत्या, शव गंगनहर में फेंका; पुलिस ने किया केस का पर्दाफाश

Jim Corbett Birth Anniversary: ​​Forests are being lost between tourism and tourism, will Jim Corbett's vision of conservation be fulfilled?

Jim Corbett Birth Anniversary: पर्यटन और टूरिज्म के बीच खो रहे जंगल, क्या पूरी हो पाएगी जिम कॉर्बेट की संरक्षण की सोच?

Leave a Comment