आज–कल हरिद्वार आ रहे हैं तो जरूर देख लें रूट डायवर्जन प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आज–कल हरिद्वार आ रहे हैं तो जरूर देख लें रूट डायवर्जन प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

On: January 21, 2026 5:58 AM
Follow Us:

हरिद्वार में गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक यातायात डायवर्जन योजना लागू की है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बुधवार दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक और गुरुवार सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान दिल्ली से आने वाले भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जबकि हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
कार्यक्रम स्थलों के आसपास सख्त यातायात नियंत्रण
गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पतंजलि योगपीठ फेज-1 और फेज-2, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह स्थल बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड के आसपास विशेष सुरक्षा और यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। इन सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को नियंत्रित रखने के लिए विस्तृत डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
जानिए कौन-सा यातायात कहां से गुजरेगा
• दिल्ली से हरिद्वार आने वाले वाहन: नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजे जाएंगे।
• नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाले हल्के वाहन: चीला मार्ग से रवाना होंगे।
• दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात: रुड़की–मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।
• ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहन: नेपाली तिराहा से देहरादून–मोहंड होते हुए दिल्ली जाएंगे।
• सहारनपुर–भगवानपुर–धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन: बीएचईएल तिराहा से शिवालिक नगर होते हुए मध्य मार्ग से हरिद्वार पहुंचेंगे।
• हरिद्वार से नजीबाबाद–बिजनौर जाने वाला यातायात: सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग से गुजरेगा।
भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध
एसएसपी ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। शहर के भीतर जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट चौक, सलेमपुर पिकेट, कोर कॉलेज रुड़की सहित देहरादून जनपद के लाल तप्पड़ और नेपाली तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।
सुरक्षा में जुटा रहेगा भारी पुलिस बल
वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। मौके पर—
• 9 पुलिस अधीक्षक
• 8 अपर पुलिस अधीक्षक
• 13 पुलिस उपाधीक्षक
• 1 मुख्य अग्निशमन अधिकारी
• 20 निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक
• 59 उपनिरीक्षक व अपर उपनिरीक्षक
• 3 महिला उपनिरीक्षक
• 507 हेड कांस्टेबल
• 37 महिला कांस्टेबल
इसके अलावा यातायात पुलिस, अभिसूचना इकाई, पीएसी की 4 कंपनियां, एटीएस की 2 टीमें, जल पुलिस की 2 टीमें राफ्ट उपकरणों सहित, बीडीएस की 1 टीम, एनडीआरएफ की 1 टीम, एसडीआरएफ की 2 टीमें और 5 क्रेन चालक समेत तैनात रहेंगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यात्रा से पहले डायवर्जन प्लान को ध्यान में रखें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

​Urmila Sanawar Bail: हरिद्वार जेल से रिहाई का रास्ता साफ, लेकिन देहरादून पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

अमित शाह की देहरादून रैली: Dehradun rally में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन और चुनावी रणनीति

Delhi Chawri Bazar Building Collapse: चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत और राहत-बचाव कार्य जारी

Leave a Comment