अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन, आवागमन बाधित; सड़क खोलने में जुटी BRO टीम

On: December 27, 2025 5:07 PM
Follow Us:

उत्तरकाशी जनपद में शनिवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खट्टूखाल के समीप अचानक हुए भारी भूस्खलन से हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा आ गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया, हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही अब भी बाधित बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग तीन से साढ़े तीन बजे के बीच नालूपानी और देवीधार के बीच खट्टूखाल क्षेत्र में बिना बारिश के अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर पड़े। इससे गंगोत्री हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धरासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया।
भूस्खलन के चलते हाईवे के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहन फंस गए। इस दौरान कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर भूस्खलन क्षेत्र को पैदल पार करने की कोशिश भी की। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब सात बजे छोटे वाहनों के लिए मार्ग आंशिक रूप से खोल दिया गया।
धरासू थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू करने के लिए सीमा सड़क संगठन (BRO) की मशीनें लगातार काम कर रही हैं। सड़क पर गिरे विशाल बोल्डरों को तोड़ने और हटाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं, जिसके चलते मार्ग को पूरी तरह खोलने में अभी समय लग सकता है।
साढ़े पांच घंटे ठप रही एयरटेल की नेटवर्क सेवा
भूस्खलन का असर दूरसंचार सेवाओं पर भी पड़ा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर हुए भूस्खलन के कारण एयरटेल की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र में करीब साढ़े पांच घंटे तक नेटवर्क सेवा बाधित रही। नेटवर्क ठप होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात करीब नौ बजे नेटवर्किंग एजेंसी के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य पूरा कर सेवा को दोबारा बहाल किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment