अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद, आज कई जिलों में शीत दिवस का अलर्ट

On: December 27, 2025 10:39 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। नए साल की शुरुआत के साथ प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का तोहफा मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 30 और 31 दिसंबर के साथ ही एक जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं 27 दिसंबर को देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि घने कोहरे की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी सूखी ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। फिलहाल 29 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। आने वाली बारिश और बर्फबारी का सीधा असर पूरे प्रदेश के तापमान पर देखने को मिलेगा, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment