तड़के चला सीएम धामी का बुलडोजर: गदरपुर में सरकारी भूमि से हटाई गई अवैध मजार, भारी पुलिस बल रहा मौजूद - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

तड़के चला सीएम धामी का बुलडोजर: गदरपुर में सरकारी भूमि से हटाई गई अवैध मजार, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

On: December 27, 2025 6:46 AM
Follow Us:

गदरपुर में सरकारी जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शनिवार तड़के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत गदरपुर के सरकारी बाग में अवैध रूप से बनी एक मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की गई, जिसे पूरी तरह शांतिपूर्ण और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंजाम दिया गया।
सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई लगभग 8 बजे तक चली। उप जिलाधिकारी रिचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा और क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मजार को हटाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसमें पीएसी, महिला पुलिस और कई थानों की फोर्स शामिल रही।
प्रशासन ने कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। सरकारी बाग को जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई और आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। पुलिस ने सख्ती से किसी को भी कार्रवाई स्थल के पास जाने नहीं दिया।
कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद मलबे को ट्रॉलियों में भरकर मौके से बाहर भिजवा दिया गया। इस अभियान में काशीपुर आईटीआई, केलाखेड़ा, गदरपुर सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की गई है और सरकारी जमीन पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इसी तरह अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment