अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी: मोताड पुल के पास खाई से होमगार्ड का शव बरामद, कल शाम से था लापता

On: December 26, 2025 2:49 PM
Follow Us:

उत्तरकाशी जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। मोताड पुल के पास खाई से एक होमगार्ड का शव बरामद किया गया है। होमगार्ड कल शाम से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भरत सिंह (57) पुत्र स्वर्गीय सब्बल सिंह, निवासी ग्राम बलाड़ी, नौगांव, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भरत सिंह कल शाम घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

आज पुलिस को सूचना मिली कि पोस्ट मोरी से लगभग तीन किलोमीटर दूर मोताड पुल के समीप एक मोटरसाइकिल नदी में गिरी हुई दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाश के दौरान खाई से होमगार्ड भरत सिंह का शव बरामद किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment