उत्तराखंड सरकार ने गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत 27 दिसंबर, शनिवार को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अवकाश की घोषणा के बाद स्कूलों और दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह स्थगित रहेगा। गुरु गोविंद सिंह जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।