उत्तरकाशी जनपद के सुदूरवर्ती मोरी विकासखंड स्थित सांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
केदारकांठा पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर सम्मानित किया तथा फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन और तीर्थाटन को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने महोत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। केदारकांठा जैसे पर्यटन स्थलों के विकास से न केवल उत्तरकाशी बल्कि पूरे प्रदेश की पर्यटन अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उत्तरकाशी: केदारकांठा पहुंचे सीएम धामी, शीतकालीन पर्यटन एवं तीर्थाटन महोत्सव में की सहभागिता
On: December 24, 2025 8:16 AM






