अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बागेश्वर: चौगांवछीना में पूर्व सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे के भीतर मिला शव

On: December 19, 2025 9:45 AM
Follow Us:

जनपद बागेश्वर के चौगांवछीना क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्व सैनिक अपने घर में अकेले रहते थे और उनका शव कमरे के अंदर मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 59 वर्षीय पूर्व फौजी जीत सिंह रावत पुत्र बालम सिंह रावत, निवासी चौगांवछीना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम उनके पुत्र लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन जब कॉल का कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अपने चचेरे भाई ईश्वर सिंह को घर जाकर स्थिति देखने को कहा।

जब ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर उन्होंने जीत सिंह रावत को जमीन पर गिरा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और भीतर प्रवेश किया, जहां पूर्व सैनिक मृत अवस्था में पाए गए।

शव को जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक ने सोने से पहले कमरे में आग जलाई हुई थी, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं, जिनमें से एक नेवी और दूसरा आर्मी में कार्यरत है। उनकी बहू मंडलसेरा पीपलचौक में रहती हैं। स्वजनों के अनुसार दोनों बेटों के बागेश्वर पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment