अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, सड़क-रोपवे से लेकर स्वास्थ्य व शिक्षा तक 183.97 करोड़ रुपये की मंजूरी

On: December 19, 2025 7:18 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से सड़क, रोपवे, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए कुल 183.97 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन योजनाओं से राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने मसूरी तथा रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग पर प्रस्तावित रोपवे निर्माण के लिए फिजिबिलिटी स्टडी हेतु 3.30 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके साथ ही यमनोत्री बड़कोट-पौंटी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं हेलीपैड की बाउंड्री निर्माण कार्य के लिए 1.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
हरिद्वार जनपद के मंगलौर-रुड़की आवासीय परियोजना में आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए 2.49 करोड़ रुपये तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने के लिए 35 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को बल मिलेगा।
इसके अतिरिक्त नगर पंचायत गूलरभोज क्षेत्र के कोपा स्थित श्मशान घाट के निर्माण एवं नवीनीकरण के लिए 80 लाख रुपये, नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर के निर्माण के लिए 2.68 करोड़ रुपये तथा क्लस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत देहरादून और टिहरी जनपद में चयनित तीन विद्यालयों के निर्माण कार्यों के लिए 5.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड निवेश एवं आधारभूत संरचना विकास बोर्ड के तहत शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के निर्माण के लिए 107.35 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। वहीं, राज्य के सभी जनपदों में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसरों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संसाधनों के माध्यम से साक्षियों की परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 21 जनरेटरों की खरीद हेतु 15.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके साथ ही ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में खटीमा से चकरपुर तक मार्ग को उच्चीकृत करते हुए एक लेन से डेढ़ लेन करने के लिए 9.45 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
मुख्यमंत्री धामी की इन घोषणाओं से राज्य में कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment