ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा: रेलवे फाटक के पास खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की मौत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा: रेलवे फाटक के पास खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की मौत

On: December 17, 2025 5:07 AM
Follow Us:

ऋषिकेश क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मनसा देवी मंदिर के पास रेलवे फाटक के नजदीक हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गई और शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को वाहन काटने पड़े।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने अचानक सड़क पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में वाहन को बाईं ओर मोड़ दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद कार ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे के बाद सड़क पर मांस के लोथड़े बिखर गए, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना रात करीब 10:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बेहद तेज रफ्तार में थी और हादसे से कुछ देर पहले चालक ने एक के बाद एक कई वाहनों को लापरवाही से ओवरटेक किया था। अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद कार ट्रक से टकरा गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार को ट्रक से अलग करने के लिए क्रेन की मदद ली गई और वाहन को काटकर शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान सोनू कुमार निवासी चंद्रेश्वर मार्ग, ऋषिकेश के रूप में की है। हालांकि, उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं उठ पाया।

कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि शुरुआती जांच में दो मृतकों की पहचान हो सकी है। मृतकों में धीरज जायसवाल (30) पुत्र दीनबंधु जायसवाल, निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड, ऋषिकेश और हरिओम (22) पुत्र अरविंद कुमार, निवासी हनुमान मंदिर गुमानीवाला, ऋषिकेश शामिल हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान के प्रयास देर रात तक जारी रहे।

रफ्तार बनी मौत की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना प्रतीत हो रहा है। अगर कार की गति नियंत्रित होती, तो संभवतः इतना बड़ा हादसा टल सकता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment