अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शौर्य और बलिदान को नमन: विजय दिवस पर सीएम धामी ने दी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि

On: December 16, 2025 6:49 AM
Follow Us:

विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित गांधी पार्क के युद्ध स्मारक पर पहुंचकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शहीदों की वीरता को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीद की कोई जाति या धर्म नहीं होता, वह केवल मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके हित में लगातार महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं।

मंत्री ने जानकारी दी कि बलिदानी सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने कहा कि आज देश में सशक्त नेतृत्व के कारण सीमा पार से होने वाली हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि देश का हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है, जो प्रदेश के युवाओं में गहरे देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment