अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मरम्मत कार्य के चलते काकड़ागाड़–कुण्ड–गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग एक माह रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग घोषित

On: December 16, 2025 6:31 AM
Follow Us:

मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुए काकड़ागाड़–कुण्ड–गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाने के कारण यह मार्ग एक माह तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर दी गई है।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–107 के किमी 33.130 से 41.260 के बीच ग्राम सेमी एवं भैंसारी क्षेत्र में मानसून के दौरान सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़क की स्थिति को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए इन क्षतिग्रस्त हिस्सों पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना आवश्यक हो गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी भारत कंस्ट्रक्शन्स (इंडिया) प्रा. लि. को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान मिक्सर मशीन, एक्स्कावेटर, जेसीबी, डम्पर, फ्लोरी, एसएलएम सहित भारी मशीनरी का उपयोग किया जाएगा। मार्ग की चौड़ाई कम होने और कार्य की तकनीकी जटिलताओं के कारण यातायात को चालू रखना जोखिमपूर्ण हो सकता है। यात्रियों एवं कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि मार्ग को अस्थायी रूप से पूर्ण रूप से बंद रखा जाए।

प्रशासन की ओर से 15 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक काकड़ागाड़–कुण्ड–गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए प्रतिबंधित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस अवधि में गुप्तकाशी की ओर जाने वाले सभी वाहनों को कुण्ड–चुन्नी बैण्ड–विद्यापीठ–गुप्तकाशी मोटर मार्ग से आवागमन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गुप्तकाशी से अन्य स्थानों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए गुप्तकाशी–लमगौण्डी–गिवाड़ी मोटर मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।

उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि मार्ग बंदी की अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसके साथ ही मार्गों पर संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में केवल वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य समय पर, सुरक्षित और सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment