सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

On: December 15, 2025 7:09 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने एक अखंड और मजबूत भारत की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सीएम धामी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। उनका यह ऐतिहासिक योगदान भारत को एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रहित के प्रति सरदार पटेल का अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment