अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, मौत का कारण रहस्य – किराया न देने पर छोड़ा था पुराना कमरा

On: December 11, 2025 5:20 AM
Follow Us:

हल्द्वानी में रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक होटल में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अल्मोड़ा निवासी 54 वर्षीय रेखा जुहूवाला के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार रेखा जुहूवाला काफी समय से हल्द्वानी के पुरानी आईटीआई, बरेली रोड क्षेत्र में किराये के कमरे में अकेले रह रही थीं। बताया जा रहा है कि किराया न चुकाने पर मकान मालिक ने हाल ही में उनका कमरा खाली करा दिया था, जिसके बाद वह तिवारी होटल में ठहर गई थीं।

बुधवार सुबह होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि महिला काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रही हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो रेखा बेड पर बेसुध पड़ी मिलीं। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को कमरे से कोई जहरीला पदार्थ या आत्महत्या से जुड़े संकेत नहीं मिले हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के अनुसार, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment