पौड़ी में गुलदार का फिर हमला, बहादुर युवक ने महिला को मौत के मुंह से बचाया - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पौड़ी में गुलदार का फिर हमला, बहादुर युवक ने महिला को मौत के मुंह से बचाया

On: December 10, 2025 10:11 AM
Follow Us:

पौड़ी जिले के देवराड़ी गांव में फिर से गुलदार का आतंक देखने को मिला। गांव की रहने वाली कंचन देवी खेतों में घास काट रही थीं, तभी अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को गांव के ही युवक अंकित भंडारी ने साहसिक कार्रवाई करते हुए गुलदार के जबड़े से खींच कर बचाया।
घटना के समय अंकित मौके पर खड़ा था और जैसे ही उन्होंने कंचन देवी की चीख सुनी, तुरंत पहुंचकर गुलदार से भिड़ गए। उन्होंने गुलदार को धक्का देकर महिला को अपनी ओर खींचा। हमले के अचानक होने से गुलदार भी चौंक गया और जंगल की ओर भाग गया।
गंभीर स्थिति में कंचन देवी को पहले पोखड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटद्वार रेफर किया गया। पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार सक्रिय हैं, लेकिन वन विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment