देहरादून नगर निगम का 27वां स्थापना दिवस : सीएम धामी ने रखी 46 करोड़ की योजनाओं की नींव, कई विकास कार्यों का लोकार्पण - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून नगर निगम का 27वां स्थापना दिवस : सीएम धामी ने रखी 46 करोड़ की योजनाओं की नींव, कई विकास कार्यों का लोकार्पण

On: December 9, 2025 10:56 AM
Follow Us:

देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर को नई विकास दिशा देने वाली 46 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों में नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, हरित विकास और आधुनिक शहरी प्रबंधन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे देहरादून एक स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित शहर के रूप में उभर रहा है।


देहरादून को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह स्थापना दिवस केवल बीते वर्षों की उपलब्धियों का जश्न नहीं, बल्कि आने वाले समय की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास को नई गति देने का संकल्प भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में शहरी विकास को नई दिशा मिल रही है—चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन हो, अमृत योजना हो या स्मार्ट सिटी मिशन।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

देहरादून में भी इन योजनाओं के माध्यम से बेहतर जल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम, हरित क्षेत्र और स्मार्ट सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना, ओडीएफ अभियान और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन जैसी योजनाओं से भी शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ


1,400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम

सीएम धामी ने बताया कि देहरादून को आधुनिक स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम कर रही है।

  • ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन विकसित किए गए हैं।
  • कूड़ा वाहनों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है।
  • शहर को हरा-भरा बनाने के लिए 35 पार्कों का निर्माण कराया गया है।
  • केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित देहरादून का सबसे बड़ा पार्क बनने जा रहा है।
  • शहीदों की स्मृति में 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में विशेष स्मृति पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
  • रीन्यू रिस्पना अभियान के माध्यम से शहर की नदियों के पुनर्जीवन का कार्य जारी है।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 30 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं और ई-वाहनों के लिए 11 चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किए गए हैं।


स्वच्छता रैंकिंग में देहरादून की बड़ी उपलब्धि

सीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से देहरादून ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 19वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में शहर ने इस वर्ष 62वीं रैंक हासिल की, जो उल्लेखनीय सुधार है।


ट्रैफिक और पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास

देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सरकार स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रही है—

  • विभिन्न स्थानों पर भूमिगत पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।
  • रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया।

महापौर सौरभ थपलियाल ने भी बताया कि नगर निगम देहरादून को पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक शहर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, नगर आयुक्त नमामि बंसल समेत अनेक अधिकारी एवं पार्षद मौजूद रहे।


शिलान्यास की गई परियोजनाएँ (46 करोड़ रुपये से अधिक)

  • किरसाली चौक से सहस्रधारा क्रॉसिंग तक सड़क, फुटपाथ, ग्रीनरी व सौंदर्यीकरण – 264.21 लाख रुपये
  • मोथरोवाला में गैस आधारित पशु शवदाह गृह – 147.89 लाख रुपये
  • केनाल रोड (लक्जूरिया फार्म–अजंता होटल) सड़क व फुटपाथ विकास – 247.58 लाख रुपये
  • कुठाल गेट–राजपुर चौक सड़क व सौंदर्यीकरण – 257.67 लाख रुपये
  • धंटाघर–आरटीओ चौक सड़क विकास – 165.84 लाख रुपये
  • धंटाघर–यमुना कॉलोनी रोड विकास – 193.11 लाख रुपये
  • विवेकानंद चौक–कुठाल गेट सड़क व ग्रीनरी कार्य – 234.79 लाख रुपये

लोकार्पित विकास कार्य

  • वार्ड 60, आईटी पार्क रोड पर पार्क विकास – 116.75 लाख रुपये
  • नगर निगम कॉफी टेबल बुक/डायरी/ई-ऑफिस का विमोचन
  • मैकेनाइज स्मार्ट कार पार्किंग – 3.29 करोड़ रुपये
  • राजपुर रोड पार्किंग – 1 करोड़ रुपये
  • धोरण में मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन – 6.29 करोड़ रुपये

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment