अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: हरक सिंह के बयान पर सिख समाज में रोष, हरीश रावत ने गुरुद्वारे पहुंचकर मांगी माफी

On: December 9, 2025 6:16 AM
Follow Us:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचकर सिख समुदाय से क्षमा याचना की। यह कदम कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के विवादित बयान के बाद उठाया गया, जिसने सिख समाज में नाराजगी पैदा कर दी थी।
गुरुद्वारे में अरदास करने के बाद हरीश रावत ने संगत के बीच जोड़ा सेवा (जूता सेवा) भी की। उन्होंने कहा कि कभी-कभी अनजाने में हुई ‘ज़ुबान की फिसलन’ बहुत बड़ी गलती बन जाती है, और ऐसे में समाज से माफी मांगना हमारा धर्म और कर्तव्य दोनों है।
रावत ने कहा कि सिख समुदाय भारत की गरिमा, साहस और उदारता का प्रतीक है। ऐसे महान और सम्मानित समाज के प्रति अनादर की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी प्रकार की भूल हुई है, तो हम दिल से क्षमा याचना करते हैं।
इससे पहले स्वयं हरक सिंह रावत भी सार्वजनिक रूप से सिख समाज से माफी मांग चुके हैं। कांग्रेस पार्टी भी इस पूरे प्रकरण से असहज महसूस कर रही है और माहौल को शांत करने की कोशिश में लगी है।
गुरुद्वारे में सेवा के दौरान कांग्रेस नेता संजय शर्मा, महेंद्र सिंह नेगी, ओमप्रकाश सती, गुलजार अहमद, दीप वोहरा, जसबीर रावत और कमल सिंह रावत सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।
यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं हरीश रावत के इस कदम को सिख समुदाय के प्रति सम्मान और सौहार्द को बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment