योगी आदित्यनाथ ने सिद्धबली बाबा के किए दर्शन, कोटद्वार में बहन से मुलाकात कर जताया संवेदनाएं - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

योगी आदित्यनाथ ने सिद्धबली बाबा के किए दर्शन, कोटद्वार में बहन से मुलाकात कर जताया संवेदनाएं

On: December 7, 2025 10:36 AM
Follow Us:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के कोटद्वार पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी अपने पारिवारिक आवास की ओर रवाना हुए और अपनी बड़ी बहन कौशल्या देवी से मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बंधाया।
हेलीपैड पर हुआ स्वागत, सिद्धबली बाबा मंदिर पहुंचे
रविवार दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्रास्टनगंज हेलीपैड, कोटद्वार पहुँचे। हेलीपैड पर उतरने के बाद सुरक्षा दल और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीधा उनका काफिला सिद्धबली बाबा मंदिर की ओर रवाना हुआ, जहाँ उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और प्रदेश तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
पारिवारिक आवास पहुँचकर बहन को दिया संबल
मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी अपनी बड़ी बहन कौशल्या देवी के घर पहुँचे। हाल ही में उनकी बहन के पति ओमप्रकाश रावत का बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस दुखद अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने परिवार को सांत्वना दी और शोक संतप्त परिजनों का हाल जाना।
अनुष्ठान का अंतिम दिन, देवताओं का आह्वान
उधर, मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर एकादश कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। अनुष्ठान के दौरान परम्परागत देव-जागर भी लगाए गए, जिनमें कई श्रद्धालु देवभाव में झूमते नजर आए। यज्ञ के बाद सवामन रोट का भोग लगाया गया और फिर इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद रूप में वितरित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment