अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: गन्ने से भरे ट्राले से टकराई वॉल्वो बस, चालक की मौत

On: December 4, 2025 9:13 AM
Follow Us:

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से देहरादून आ रही यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस नुंनावाला, भानियावाला के पास अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण चालक केबिन में फंस गया था, जिसे रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनों—चालक और परिचालक—को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घायल परिचालक का इलाज जारी है।

चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। बस जैसे ही नुंनावाला गुरुद्वारे के नजदीक पहुंची, वह सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्राले से टकरा गई। हादसे में बस के यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मृत चालक की पहचान योगेंद्र (52) पुत्र ओमशरण, निवासी पटला थाना मोदी नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वहीं घायल परिचालक दिलशान (32) पुत्र इंसाफ, निवासी आरिफपुर, थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़ (उ.प्र.) बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment