दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार पहुंची, वीआईपी घाट पर होगा विधि-विधान से अस्थि विसर्जन - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार पहुंची, वीआईपी घाट पर होगा विधि-विधान से अस्थि विसर्जन

On: December 2, 2025 2:58 PM
Follow Us:

हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां मंगलवार को हरिद्वार लाई गईं, जहां परिवार के सदस्य पारंपरिक रीति-रिवाज़ के साथ उनका अस्थि विसर्जन करेंगे। देओल परिवार, जिसमें सनी देओल भी शामिल हैं, सुबह ही अस्थि कलश के साथ हरिद्वार पहुंचा। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को निजी रखते हुए मीडिया को इससे दूर रखा गया है। फिलहाल परिवारजन पीलीभीत हाउस में रुके हुए हैं और उचित मुहूर्त के अनुसार वीआईपी घाट पर अंतिम संस्कार की अंतिम रस्म पूरी की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने वीआईपी घाट पर दोपहर के समय विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाएं की थीं, हालांकि परिवार की ओर से अभी तक घाट पर पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम बुधवार सुबह आयोजित किया जा सकता है।
धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश भर में शोक की लहर है। उनके प्रशंसक, फिल्म जगत के कलाकार और देशभर के लोग उनकी यादों में डूबे हुए हैं। उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।
24 नवंबर को हुआ था निधन
हिंदी फिल्मों के इस दिग्गज कलाकार ने 24 नवंबर को अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता चला गया।
उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट पर किया गया, जहां अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलीम खान, आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारे उपस्थित रहे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
300 से अधिक फिल्मों में छोड़ी अमिट छाप
8 दिसंबर 1935 को पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल ने हिंदी सिनेमा में एक ऐसा सफर तय किया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता और पूर्व राजनेता के रूप में उन्होंने कई दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया।
अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र के नाम हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे अधिक हिट फिल्मों का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनकी अभिनय क्षमता, सरल व्यक्तित्व और बेहतरीन संवाद अदायगी ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक चमकता सितारा बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment