अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

UKPSC ने निरस्त किया PCS मुख्य परीक्षा परिणाम, संशोधित सूची जारी; 19 उम्मीदवार हुए बाहर

On: December 2, 2025 3:52 AM
Follow Us:

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के मुख्य परीक्षा परिणाम में तकनीकी त्रुटि पाए जाने के बाद बड़ा निर्णय लेते हुए 29 नवंबर को जारी किए गए परिणाम को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। आयोग ने त्रुटि सुधारकर नया, संशोधित परिणाम सार्वजनिक किया है, जिसमें 19 अभ्यर्थियों के रोल नंबर सूची से हटा दिए गए हैं।
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य परीक्षा का रिज़ल्ट जारी करते समय तकनीकी गड़बड़ी हो गई थी, जिसके चलते पुनः जाँच आवश्यक समझी गई। परिणामस्वरूप सोमवार को जारी अधिसूचना में पुराना परिणाम वापस लेते हुए संशोधित सूची उपलब्ध कराई गई।
इस वर्ष PCS मुख्य परीक्षा 2 से 5 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी, जबकि सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की पुनर्परीक्षा 14 मई को हुई थी। पहले 29 नवंबर को जारी हुए परिणाम में समेकित पदों के लिए 592, उप शिक्षा अधिकारी के लिए 213 और परिवीक्षा अधिकारी के लिए कुछ अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।
लेकिन संशोधन के बाद नई सूची में अब:
• समेकित पदों के लिए 587 उम्मीदवार,
• उप शिक्षा अधिकारी के पदों के लिए 199 उम्मीदवार,
• परिवीक्षा अधिकारी के पदों के लिए 3 उम्मीदवार
ही सफल घोषित किए गए हैं।
अब परिणाम के बाद अगला चरण अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन (Document Verification) होगा। आयोग जल्द ही इसके कार्यक्रम (शेड्यूल) की जानकारी अलग से जारी करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment