दिल्ली ब्लास्ट की गूंज हल्द्वानी तक: रात ढाई बजे छापा, बिलाली मस्जिद के इमाम से पूछताछ तेज - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दिल्ली ब्लास्ट की गूंज हल्द्वानी तक: रात ढाई बजे छापा, बिलाली मस्जिद के इमाम से पूछताछ तेज

On: November 29, 2025 7:18 AM
Follow Us:

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए विनाशकारी कार ब्लास्ट की जांच पूरे देश में फैल चुकी है। इस धमाके में 13 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद, इसे आतंकी हमला घोषित कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मामले की कमान संभाल ली है। जांच के दौरान कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं और इन्हीं कड़ियों को जोड़ते हुए अब इसकी आंच उत्तराखंड के हल्द्वानी तक पहुँच गई है।
रात ढाई बजे हल्द्वानी में दबिश, बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया गया
दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी उमर नबी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगालते हुए दिल्ली पुलिस को कुछ संदिग्ध संपर्क मिले। इन्हीं सुरागों के आधार पर शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित बिलाली मस्जिद पर अचानक छापा मारा। इस दौरान मस्जिद के इमाम को हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाया गया, जहाँ उनसे पूछताछ जारी है।
छापेमारी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव जैसा माहौल बन गया। सुबह होते-होते एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ दीपशिखा अग्रवाल और आसपास के कई थानों की पुलिस भारी फोर्स के साथ बनभूलपुरा पहुँच गई। बिलाली मस्जिद और इमाम के घर के बाहर सुरक्षा घेरे को और मजबूत कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या स्थिति बिगड़ने से रोका जा सके।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की गई है और स्थानीय स्तर पर एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है।
मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली की भूमिका पर भी सख्ती
वहीं, एनआईए ने दिल्ली धमाके के एक अन्य मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी के अनुसार, आमिर ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी को ठिकाना उपलब्ध कराया था और कई तरह की लॉजिस्टिक सहायता भी दी थी।
दिल्ली का यह ब्लास्ट देशभर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है, और जांच एजेंसियाँ लगातार इस हमले की हर कड़ी को जोड़कर साजिश का पूरा नेटवर्क सामने लाने में जुटी हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment