रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय दौरा: आज दून आगमन, शाम को जाएंगे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आज देहरादून पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनके आगमन के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह एमआई-17 हेलिकॉप्टर से सीधे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

मसूरी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रक्षा मंत्री वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी शनिवार सुबह वे पुनः दून एयरपोर्ट लौटेंगे। तय समय के अनुसार, लगभग डेढ़ बजे राजनाथ सिंह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दौरे की तैयारियों को लेकर एयरपोर्ट पर रिहर्सल भी की गई, जिसमें कमांडेंट राकेश कुमार, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, सीओ विवेक कुटियाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Leave a Comment