हरिद्वार में प्रतिबंधित चीनी मांझे का इस्तेमाल एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में 35 वर्षीय एक युवक की गर्दन तेज़ मांझे से बुरी तरह कट गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया। डीएम ने निर्देश दिए कि पूरे बाजार और संबंधित दुकानों में छापेमारी कर चीनी मांझा जब्त किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस पूरे अभियान की निगरानी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन का कहना है कि शहर में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और उपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह लोगों की जान पर सीधा खतरा बन चुका है।
हरिद्वार: चीनी मांझे से युवक की गर्दन हुई लहूलुहान, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, डीएम ने FIR दर्ज करने के निर्देश दिए
On: November 26, 2025 11:03 AM







