अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक : सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति

On: November 26, 2025 7:01 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 7 को मंजूरी प्रदान की गई। ये फैसले आम जनता, महिलाओं, वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित लोगों और शहरी विकास से जुड़े क्षेत्रों पर सीधा प्रभाव डालेंगे। साथ ही कैबिनेट ने पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
कैबिनेट बैठक के प्रमुख निर्णय
1. मानव–वन्यजीव संघर्ष में मुआवजे की राशि बढ़ी
राज्य सरकार ने मानव–वन्यजीव संघर्ष में मृतकों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है, जो पहले 6 लाख रुपये थी। इसके साथ ही वन्यजीव हमलों में घायल व्यक्तियों के इलाज का पूरा खर्च सरकार स्वयं वहन करेगी।
2. महिलाओं को रात्रि पाली में काम करने की अनुमति
दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं को अब रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक काम करने की अनुमति प्रदान की गई है।
• महिला कर्मचारियों की लिखित सहमति अनिवार्य होगी।
• सुरक्षा और अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नियोक्ताओं की होगी।
3. देहरादून मेट्रो नियो परियोजना को मंजूरी
राजधानी देहरादून में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए मेट्रो निओ प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई है।
यह परियोजना केंद्रीय आवासन मंत्रालय द्वारा सुझाए गए मॉडल के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी।
4. अभियोजन विभाग के नए ढांचे को स्वीकृति
राज्य में अभियोजन विभाग को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभाग के नए ढांचे को मंजूरी दी गई है। इसमें कुल 86 नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है।
5. ऊर्जा निगम का वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत करने की अनुमति
कैबिनेट ने ऊर्जा निगम के वार्षिक प्रतिवेदन को विधानसभा में रखने के लिए मंजूरी दे दी है ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
6. पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की रिपोर्ट मंजूर
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वार्षिक प्रतिवेदन को भी विधानसभा के पटल पर रखने की अनुमति प्रदान की गई है।
7. दुकान एवं स्थापना अधिनियम में संशोधन
राज्य ने केंद्रीय श्रम संहिताओं को अपनाते हुए दुकान एवं स्थापना अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी है। यह बदलाव श्रमिकों के हितों और कार्यस्थल की व्यवस्थाओं को अधिक व्यवस्थित करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हापुड़ में बारात से लौट रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 6 की मौत और 13 घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment