अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अल्मोड़ा : मैंचोड़ गांव में निर्माणाधीन दीवार ढहने से हादसा, एक की मौत – दो घायल

On: November 25, 2025 11:43 AM
Follow Us:

अल्मोड़ा ज़िले के हवालबाग ब्लॉक के मैंचोड़ गांव में रविवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर के पीछे की ढलान पर हो रहे मरम्मत कार्य के दौरान अचानक भू-धंसाव होने से तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। इस दर्दनाक घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन दल, एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
मरम्मत के दौरान ढही दीवार
जानकारी के अनुसार मैंचोड़ गांव निवासी कृष्णा सिंह के घर के पीछे दीवार की मरम्मत और मिट्टी हटाने का कार्य चल रहा था। उसी दौरान कृष्णा सिंह के साथ मजदूर आनंद राम (निवासी कोटयूड़ा) और गोपाल राम (निवासी कोटयूड़ा) काम कर रहे थे। जैसे ही मजदूर दीवार के पास से मिट्टी हटा रहे थे, अचानक से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा ढहकर तीनों पर आ गिरा।
भू-धंसाव से तीन लोग दबे
अचानक हुए इस भू-धंसाव से तीनों लोग मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही एसडीएम सदर संजय कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू कर निकाले गए घायल
काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला और बेस अस्पताल भेजा। हालांकि चिकित्सकों ने 45 वर्षीय मजदूर आनंद राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं मकान मालिक कृष्ण कुमार सिंह मेहता और मजदूर गोपाल राम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर आगे का उपचार जारी है।
गांव में शोक का माहौल
हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रशासन से दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment