अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में रहने और फर्जी दस्तावेज़ बनाने के आरोप में कार्रवाई

On: November 25, 2025 7:27 AM
Follow Us:

देहरादून: पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं कोविड-19 के दौरान भारत में घुसपैठ कर आई थीं और यहां अपने पहचान बनाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।
गिरफ्तार महिलाओं में से एक ने अपने पहचान पत्रों के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज़ तैयार किए थे। इस महिला ने खुद को ‘भूमि शर्मा’ के नाम से प्रस्तुत किया था और देहरादून में एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया था। महिला का असली नाम बबली खातून था और वह बांग्लादेशी नागरिक थी।
पुलिस ने बताया कि दूसरी महिला भी अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद मजदूरी का काम कर रही थी। उसे भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द ही बांग्लादेश भेजा जाएगा।
फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए भारत में अवैध रूप से रहने के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और संबंधित अपराधियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई ऑपरेशन कालनेमि के तहत की गई है, जिसमें पहले भी 17 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है। 8 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस प्रशासन की यह कार्रवाई देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment