अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून रेलवे स्टेशन पर विश्व कप स्टार स्नेह राणा का भव्य सम्मान

On: November 21, 2025 7:48 AM
Follow Us:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा का देहरादून रेलवे स्टेशन पर विशेष सम्मान किया गया। महिला वनडे विश्व कप में उनके शानदार और दमदार प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे विभाग के अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न और बुके भेंट कर सम्मानित किया।

स्नेह राणा फिलहाल देहरादून रेलवे स्टेशन पर टीटीआई (ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर) के पद पर कार्यरत हैं और क्रिकेट मैदान में उतरने से पहले वे रेलवे की क्रिकेट टीम से भी खेल चुकी हैं। उनके उत्कृष्ट खेल और देश का नाम रोशन करने की उपलब्धि पर रेलवे परिवार ने गर्व व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, सीएमआई एस.के. अग्रवाल, सीपीएस सुभाष सक्सेना, सीटीआई सुहेल खान सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर स्नेह राणा को बुके देकर उनका मनोबल बढ़ाया और आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रेलवे अधिकारियों का कहना था कि स्नेह राणा की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है और उनकी उपलब्धियाँ स्टेशन के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाती हैं।

यह भी पढ़ें – रामनगर में खौफनाक सड़क हादसा: तस्करों की तलाश में निकले वनकर्मी की मौत, तीन घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

Leave a Comment