सतपुली हादसा: कुल्हाड़ बेंड के पास डंपर 100 मीटर खाई में गिरा, चालक की मौत – दो गंभीर घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सतपुली हादसा: कुल्हाड़ बेंड के पास डंपर 100 मीटर खाई में गिरा, चालक की मौत – दो गंभीर घायल

On: November 18, 2025 3:30 PM
Follow Us:

पौड़ी जनपद में मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सतपुली से आगे नजीबाबाद–बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्हाड़ बेंड के पास सड़क चौड़ीकरण का काम कर रहे एक डंपर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
हादसा इतना भीषण था कि सहारनपुर निवासी 48 वर्षीय चालक बाबी, पुत्र रामकिशन, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। डंपर में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी। एएसआई सोहनलाल टम्टा के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। दोनों घायलों, जिनकी पहचान शिव कुमार, पुत्र संजीव कुमार, तथा सूरज, पुत्र जादवीर, निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है, को सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि डंपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते यह क्षेत्र पहले से ही जोखिमपूर्ण माना जाता है, जिसके कारण यहां दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – UKMSSB: उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर की 587 भर्तियां, 27 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और जरूरी विवरण

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment