अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: भारत दर्शन शैक्षिक दल से मिले CM धामी, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास का दिया मंत्र

On: November 17, 2025 9:32 AM
Follow Us:

नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों के भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण दल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को जीवन में समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के महत्व पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया।

सीएम धामी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के भीतर असीम शक्तियां मौजूद हैं, जिन्हें सही दिशा, एकाग्रता और लगातार मेहनत से उजागर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि अपने समय का सदुपयोग करें और अपनी गलतियों को सुधारने की आदत विकसित करें, तो भविष्य में उन्हें बड़ी सफलताएँ मिलना सुनिश्चित है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को उनके विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि भारत दर्शन जैसे कार्यक्रम छात्रों को देश के विविध आयामों और कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि अब राज्य स्तर पर भी इसी प्रकार के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों की सोच और समझ का दायरा बढ़ेगा।

अपने छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए सीएम धामी ने कहा कि वे नौवीं कक्षा में थे जब उनके पिताजी सेना से सेवानिवृत्त हुए। दसवीं की परीक्षा देने के लिए वे अकेले खटीमा से सागर तक नैनीताल एक्सप्रेस से यात्रा करके गए थे। उन्होंने इसे अपना पहला शैक्षिक भ्रमण बताया, जिसने उन्हें जीवन भर सीखते रहने की प्रेरणा दी।

सीएम ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा और चुनौतियाँ जीवन को दिशा देती हैं। पढ़ाई के स्वर्णिम वर्ष दोबारा नहीं आते, इसलिए इस समय को मेहनत, अनुशासन और कौशल विकास के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को लेखन प्रक्रिया को स्पष्ट, सुगठित और प्रभावी बनाने की सलाह भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका है। यदि वे समय प्रबंधन और आत्मविश्वास को जीवन में शामिल कर लें, तो लक्ष्य प्राप्ति निश्चित है।
इस मौके पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – Uttarakhand: कार्बेट टाइगर रिज़र्व में जल्द मिल सकता है फुल डे सफारी का मौका, पर्यटकों के लिए नए विकल्प तैयार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment