अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को 10.55 करोड़ की लागत से बने तीन नए छात्रावासों का उपहार दिया

On: November 16, 2025 9:10 AM
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को 10.55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले तीन आधुनिक आवासीय छात्रावासों की बड़ी सौगात दी है। जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह पहल न सिर्फ जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाएगी, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सुरक्षित और आधुनिक रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत बनने वाले ये छात्रावास देहरादून, चमोली और ऊधम सिंह नगर में स्थापित किए जाएंगे। चमोली के माणा–घिंघराणा और देहरादून के क्वांसी में 3.60-3.60 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावासों का निर्माण होगा, जबकि ऊधम सिंह नगर के झांकत में 3.35 करोड़ रुपये की लागत से सुविधायुक्त छात्रावास बनाया जाएगा। इन छात्रावासों से दूरस्थ जनजातीय इलाकों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवास का लाभ मिलेगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बनियावाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्र सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए सरकार लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि इन नए छात्रावासों के साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, बनियावाला के उच्चीकरण हेतु 3.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विद्यालय के नए भवन की आधारशिला भी रखी गई।
कार्यक्रम में एससीईआरटी निदेशक बंधना गर्ब्याल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौटियाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। यह परियोजनाएँ उत्तराखंड के जनजातीय विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और सुविधाओं के नए द्वार खोलेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में काले बादलों के साथ बारिश, बिजली और ओलावृष्टि का दृश्य, ऑरेंज अलर्ट का संकेत।

उत्तराखंड मौसम अपडेट: झुलसती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ओलावृष्टि और बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

दुबई एयरपोर्ट पर इंटरपोल और पुलिस की हिरासत में धोखाधड़ी की आरोपी राखी मित्तल।

दुबई में इंटरपोल के हत्थे चढ़ी भगोड़े बिल्डर की पत्नी राखी मित्तल, दून पुलिस ने शुरू की भारत लाने की प्रक्रिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार में सफर करते हुए।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: CM धामी ने 2.5 घंटे में तय किया सफर, बोले- ‘यह है नए भारत की रफ्तार’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए

चारधाम यात्रा 2026: सीएम धामी ने केंद्र से मांगी 100% कमर्शियल LPG आपूर्ति, आपदा के लिए 5% अतिरिक्त कोटे का भी आग्रह

हरिद्वार के बहादराबाद में खेत में सिडकुल कर्मचारी के शव के पास फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच करते हुए

हरिद्वार में सनसनी: सिडकुल कर्मचारी की हथौड़े से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस जांच और खड़ी कार

नैनीताल में सनसनी: कलेक्ट्रेट पार्किंग में अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखी भावुक बात

Leave a Comment