अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: मोबाइल को लेकर बढ़ते विवाद ने ली नवविवाहिता की जान

On: November 16, 2025 8:08 AM
Follow Us:

देहरादून में एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवा दंपत्ति के बीच मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर चल रहा विवाद एक दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया। शनिवार को 19 वर्षीय मधु ने कथित रूप से घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
मधु की शादी करीब एक साल पहले अंकित कुमार से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर दोनों के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। शनिवार सुबह भी इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद अंकित ड्यूटी पर चला गया। कुछ देर बाद मधु ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना मिलते ही मकान मालिक शिवकुमार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वसंत विहार थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
थानाध्यक्ष अशोक राठौर के अनुसार, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मधु और अंकित के बीच फोन चलाने को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। शनिवार को हुए विवाद के बाद मधु ने अत्यधिक तनाव में यह कदम उठाया।
पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम पैनल से कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और संबंधित मजिस्ट्रेट को भी आवश्यक पत्राचार भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में काले बादलों के साथ बारिश, बिजली और ओलावृष्टि का दृश्य, ऑरेंज अलर्ट का संकेत।

उत्तराखंड मौसम अपडेट: झुलसती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ओलावृष्टि और बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

दुबई एयरपोर्ट पर इंटरपोल और पुलिस की हिरासत में धोखाधड़ी की आरोपी राखी मित्तल।

दुबई में इंटरपोल के हत्थे चढ़ी भगोड़े बिल्डर की पत्नी राखी मित्तल, दून पुलिस ने शुरू की भारत लाने की प्रक्रिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार में सफर करते हुए।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: CM धामी ने 2.5 घंटे में तय किया सफर, बोले- ‘यह है नए भारत की रफ्तार’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए

चारधाम यात्रा 2026: सीएम धामी ने केंद्र से मांगी 100% कमर्शियल LPG आपूर्ति, आपदा के लिए 5% अतिरिक्त कोटे का भी आग्रह

हरिद्वार के बहादराबाद में खेत में सिडकुल कर्मचारी के शव के पास फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच करते हुए

हरिद्वार में सनसनी: सिडकुल कर्मचारी की हथौड़े से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस जांच और खड़ी कार

नैनीताल में सनसनी: कलेक्ट्रेट पार्किंग में अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखी भावुक बात

Leave a Comment