देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सड़क किनारे खड़ी तीन लग्जरी गाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी। देर रात करीब साढ़े तीन बजे लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में तीनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक तीनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
थाना अध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह जांच कर रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई या किसी शरारती तत्व की हरकत का नतीजा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आग की असल वजह का पता लगाया जा सके।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
पूरा क्षेत्र घटनास्थल के आसपास सुबह तक चर्चा में बना रहा, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।






