उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपनी जन्मस्थली मड़मानले के टुंडी गांव पहुंचे, जहां उनका आगमन पूरे गांव के लिए खुशी का अवसर बन गया। सीएम को अपने बीच देखकर ग्रामीण उत्साह से झूम उठे। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और स्वागत गीतों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
गांव पहुंचने के बाद सीएम धामी ने सबसे पहले बरमाऊ–तुंडी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा रोपित कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने गांववासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव समाधान करेगी। लंबे समय बाद अपने लोगों के बीच पहुंचकर सीएम धामी भी बेहद प्रसन्न दिखे। ग्रामीणों से मुलाकात के बाद वे जौलजीबी के लिए रवाना हुए, जहां वे ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन करेंगे।






