चारधाम यात्रा 12 दिन और जारी, 25 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा 12 दिन और जारी, 25 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

On: November 14, 2025 5:05 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकालीन अवधि के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

इस बार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अब तक 50.62 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। फिलहाल बदरीनाथ धाम की यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है, हालांकि बढ़ती ठंड के कारण यात्री संख्या में कमी आने लगी है। पर्यटन विभाग के अनुसार बीते गुरुवार को यहां लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

धाम में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। रात में माइनस 8 से 10 डिग्री तक पारा गिर रहा है, जिसके चलते नदी-नाले जमने लगे हैं। बामणी गांव के पास बहने वाली ऋषिगंगा का पानी बर्फ में तब्दील हो गया है, वहीं बदरीश झील पर भी बर्फ की परत जमने लगी है। अक्टूबर से ही धाम में कड़ाके की ठंड बनी हुई है और हाल के दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सरकार अब शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की तैयारियों में जुट गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सर्दियों में भी सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment